फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अचानक बिगड़ी विवाहिता की हालत, हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बिजाहरी निवासी एक विवाहिता की हालत मंगलवार की सुबह अचानक बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हाल ही में करीब दो माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम गृह पहुंचा दिया। यहां परिवार के लोगों की भीड़ लग गई।
कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव बिजाहरी निवासी दीपेश की शादी छर्रा बरला निवासी 19 वर्षीय आरती के साथ करीब दो माह पहले हुई थी। दीपेश ने बताया कि आरती के पैर में चोट लगी थी। उसका उपचार चल रहा था। मंगलवार की सुबह उसकी हालत अचानक से खराब हुई और उसे खून की उल्टी होने लगी। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वह रोने-बिलखने लगे। अस्पताल प्रशासन ने इसकी जानकारी कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया। विवाहिता के मायके के लोग भी पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें