हाथरस : सपेरों के कब्जे से सांपों को मुक्त कराते सामाजिक संस्था के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नाग पंचमी के दिन कुछ समाजसेवियों ने अलग तरह की मुहिम चलाई। एक सामाजिक संस्था ने मथुरा रोड पर कुछ सपेरों के चंगुल से दो कोबरा व एक रेट स्नेक को मुक्त कराया। इनकी सूचना पर वन विभाग की टीम भी वहां पहुंच गई।
इन तीनों सांपों को कलेक्ट्रेट से आगे मथुरा रोड के निकट जंगल में छुड़वाया गया। एनजीओ में गोविंद राना, मुकेश कुमार राना, तुषार वार्ष्णेय, शुभम ठेनुआं व वन विभाग की टीम में डॉ. चंद्रप्रताप सिंह, एसआर ओझा आदि मौजूद थे। संवाद