फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तीन विद्युत उपकेंद्र बनेंगे, साढ़े 500 किमी लाइन डलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के बजट में रिवेम्पड योजना के तहत बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अच्छा-खासा बजट जारी किया गया है। इससे जिले की बिजली व्यवस्था में सुधार होगा। तीन साल के अंदर जिले में साढ़े 500 किलोमीटर नई बंच कंडक्टर लाइन डाली जाएगी। 865 नये ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे, जिससे ओवरलोडिंग की समस्या काफी हद तक दूर होगी और जिलेवासियों को पर्याप्त बिजली मिलने का रास्ता सुगम होगा।
उल्लेखनीय है कि जिले में कई साल पहले बंच कंडक्टर लाइन डाली गई थी। वर्तमान में यह लाइन जर्जर हो गई है। साथ ही सौभाग्य योजना में जिले में करीब 10 हजार नये कनेक्शन जारी हो गए हैं। इस कारण बिजली सिस्टम भी ओवरलोड हो रहा है। लाइन जर्जर होने के कारण लाइन हानियां भी बढ़ गई हैं। आए-दिन फॉल्ट के कारण लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पेश हुए प्रदेश सरकार के बजट में रिवेम्पड योजना के तहत बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए 5,530 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है। इससे जिले की बिजली व्यवस्था में सुधार आएगा। जिले में करीब साढ़े 500 किलोमीटर नई बंच कंडक्टर लाइन डाली जाएगी। साथ ही 865 नये ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। इसके अलावा तीन नये सबस्टेशन का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

एक सब स्टेशन हाथरस शहर में पुलिस लाइन के निकट, एक सादाबाद के गांव जटोई और एक सिकंदराराऊ के गांव बसईकाजी में बनेगा। इससे जिले की बिजली व्यवस्था में काफी सुधार आएगा। रिवेम्पड स्कीम के तहत होने वाले इन कार्योें के लिए इन-दिनों टेंडर प्रक्रिया चल रही है। अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह का कहना है कि रिवेम्पड योजना के तहत जिले में काफी काम होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें