फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ग्रामीण से अभद्रता पर एसआई समेत तीन पुलिस कर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सुरंगपुरा में बृहस्पतिवार की रात को साहब सिंह के घर जाकर उनसे अभद्रता और धक्का-मुक्की करने की शिकायत जांच में सही पाई गई है। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए उपनिरीक्षक जनमेद सिंह और दो सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। एसपी ने इस मामले की जांच सीओ सिटी रुचि गुप्ता से कराई थी।
उल्लेखनीय है कि गांव सुरंगपुरा निवासी साहब सिंह के घर पर बृहस्पतिवार की रात को कुछ पुलिस कर्मियों ने दबिश दी थी। आरोप है कि इन पुलिस कर्मियों ने साहब सिंह के साथ जमकर मारपीट की थी और उसकी पत्नी को भी धक्का दे दिया था। यह लोग साहब सिंह को पकड़कर थाने ले गए थे। साहब सिंह के पिता ने इस मामले की जानकारी जब उच्चाधिकारियों को दी तो साहब सिंह को इन लोगों ने छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने गांव सुरंगपुरा से ही मुखबिरी करने वाले एक व्यक्ति के इशारे पर यह कार्रवाई की। इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल को दी थी। एसपी ने सीओ सिटी को इस मामले की जांच सौंपी थी। जांच के बाद अब सीओ सिटी की रिपोर्ट पर एसपी ने एसआई जनमेद सिंह के अलावा दो हेड कांस्टेबल धर्मपाल व जसवंत सिंह को निलंबित कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें