हाथरस : आग से खोखे जलकर राख होने के बाद लोगों से जानकारी लेते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आगरा रोड पर ब्लॉक कार्यालय के निकट शुक्रवार की देर रात तीन दुकानों में आग लग गई। आग में हजारों रुपयों का सामान जलकर राख हो गया। नगर पालिकाध्यक्ष ने मौके पर जाकर दुकानदारों से उनका हाल जाना।
गिजरौली निवासी सुनील कुमार व दुर्गेश आगरा रोड पर खोखे में रोजमर्रा के सामान बेचते हैं। नगला भीम कलवारी निवासी शाहनीज खान की ऑटो पार्ट्स मैकेनिक और आरिफ की साइकिल रिपेयरिंग की दुुकान थी। तीनों ही दुकान खोखे में चलती थी।
शुक्रवार की रात को अज्ञात लोगों ने तीनों दुकानों में आग लगा दी। आग में दुकान और दुकान के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। इसकी जानकारी दुकानदारों को हुई तो उनके होश उड़ गए। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने भी मौके पर जाकर आग में हुए नुकसान का जायजा लिया और दुकानदारों से बातचीत की। संवाद