फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दो सप्ताह में भी ठीक नहीं हुई सीएचसी की डिजिटल एक्स-रे मशीन

विज्ञापन
हाथरस : सादाबाद में एक्सरे कक्ष के सामने लगा नोटिस बोर्ड। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डिजिटल एक्स-रे मशीन दो सप्ताह में भी ठीक नहीं हो पाई है। इससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मशीन खराब होने से मरीजों को बिना इलाज कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है।
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हाई वोल्टेज के चलते एक्स-रे मशीन का यूपीएस खराब हो गया था। तब से लगातार मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। शुक्रवार को नगला छत्ती की सावित्री देवी के पैर में चोट लग गई थी। उन्हें एक्स-रे कराना था लेकिन मशीन खराब होने के चलते उन्हें लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मडनई के रहने वाले अशोक को भी बिना एक्स-रे ही लौटना पड़ा। इस मामले में टेक्नीशियन भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं। मरीजों ने एमओआईसी से शिकायत करने का भी प्रयास किया लेकिन वह अपने कक्ष में मौजूद नहीं मिले। इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक मयंक बंसल का कहना है कि तीन दिन के अंदर मशीन को ठीक करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें