फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : इस बार भी नहीं होगा दाऊजी मेले का भव्य आयोजन

विज्ञापन
हाथरस : मेला श्रीदाऊजी महाराज के संबंध में शहर के गण्यमान्य लोगों के साथ तहसील सदर में बैठक लेते ए? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज के आयोजन पर इस बार भी कोरोना की काली छाया पड़ गई है। इस बार भी इस मेले का भव्य तरीके से आयोजन नहीं हो सकेगा। हालांकि गणेश चतुर्थी और बल्देव देवछट के दिन होने वाली पूजा-अर्चना व अन्य कार्यक्रम विधिवत रूप से हो सकेंगे। इसे लेकर तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को मेला श्रीदाऊजी महाराज के आजीवन सदस्यों व शहर के संभ्रांत लोगों के साथ एसडीएम सदर ने बैठक की। बैठक में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए मेले का आयोजन सांकेतिक रूप से ही करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में उपस्थित मेला श्रीदाऊजी महाराज समिति के आजीवन सदस्यों ने अपने विचार रखे। संयुक्त रुप से मौखिक एवं लिखित सहमति प्रदान की गई कि मेला श्रीदाऊजी महाराज वर्ष 2021 (देवछठ) का परंपरागत तरीके से आयोजन स्थानीय प्रशासन द्वारा ही कराया जाए।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी सदर ने निर्णय लिया गया कि वर्तमान में कोरोना महामारी की तीसरी लहर के संकेत मिलने पर संक्रमण के फैलाव एवं दुष्प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए मेला श्रीदाऊजी महाराज का परंपरागत तरीके से व्यापक रुप से आयोजन कराया जाना संभव नहीं है। जनसहभागिता के साथ सांकेतिक रूप से मेला श्रीदाऊजी महाराज हाथरस वर्ष 2021 का आयोजन अवश्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

सांकेतिक मेले के दौरान कोरोना महामारी संबंधी शासन के निर्देशों का अनुपालन करते हुए परंपरागत तरीके से गणेश चतुर्थी व बलदेव छठ पर विधिवत पूजा-अर्चना कराई जाएगी। गणेश चतुर्थी पर श्री वेद भगवान शोभायात्रा व अनंत चतुर्दशी पर श्री वेद भगवान परावर्तन यात्रा का आयोजन कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें