फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सादाबाद में चोरों ने तीन बाइकें चुराईं

विज्ञापन
हाथरस : सीएचसी पर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बाइक चोर को देखते स्वास्थ्य कर्मी व लोग। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र में बढ़ रहीं बाइक चोरी की घटनाओं से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को फिर चोरों ने तीन जगहों पर बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। इन घटनाओं के संबंध में कोतवाली में तहरीर दी गई है।
मुरसान रोड स्थित गांव शेरपुर निवासी राजकुमार सिंह पुत्र गंगाधर सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उनकी पत्नी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। वह अपनी पत्नी को बाइक से लेने आए थे। करीब दो बजे उन्होंने अपनी बाइक इमरजेंसी के सामने खड़ी की। जब वह अपनी पत्नी को बुलाकर लौटा तो मौके से उनकी बाइक गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला व्यापारियान से भी सलीम की बाइक को भी दो दिन पहले चोर चोरी कर ले गए। इधर, गांव गढ़ उमराव निवासी अजेंद्र कुमार पुत्र मूलचंद्र ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि 22 अक्तूबर को वह गांव में ही राजवीर पुत्र मानिकचंद्र के यहां दावत खाने गया था। दावत खाने के लिए रविंद्र वर्मा की बाइक को लेकर आया था, लेकिन जब वह दावत खाकर लौटा तो मौके से बाइक गायब थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें