हाथरस : गांव नगला कली में मकान की छत गिरने से घायल हुई बालिका। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पिछले दिनों हुई बारिश से गांव नगला कली में एक मकान की छत गिर गई और दीवारों में भी दरारें पड़ गई। मकान की छत गिरने से इसके मलबे में दबकर एक बालिका भी गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव नगला कली में जगदीश प्रसाद पुत्र चंदन सिंह का मकान है।
बारिश से उनके मकान में दरारें पड़ गई हैं। छत भी टूटकर नीचे गिर गई, जिससे जगदीश की नातिन तन्नू के पैर में गंभीर चोट आईं हैं। उसका उपचार कराया गया है। जगदीश ने एसडीएम से प्राकृतिक आपदा के तहत राहत दिए जाने की गुहार लगाई है। संवाद