न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सादाबाद-जलेसर मार्ग चलने वाली निजी बसों में बैग एवं उनमें रखे सामान को पार करने वाले कुछ गिरोह सक्रिय हो चुके हैं। इस मार्ग पर निजी बसों में बैग एवं उनमें से निकाले जाने वाले सामान की प्राय: घटनाएं होती रहती हैं। यात्रियों को उनके बैग चोरी की घटना का पता उस समय लगता है, जब वह अपने गंतव्य के लिए जाने के लिए बस से उतरते हैं, तब तक काफी देर जाती है।
समय कम होने के कारण अधिकतर यात्री अपने साथ हुई ऐसी घटनाओं की सूचना पुलिस को भी देना जरूरी नहीं समझते और अपने गंतव्य के लिए चले जाते हैं। कस्बा निवासी कुलभूषण शर्मा एवं उस समय घटित हुई, जब वह अपनी पत्नी के साथ 11 दिसंबर को एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।
उनकी पत्नी के अनुसार जब उनकी बस गांव पीहुरा के पास पहुंची तो चार युवक उनके बैग के साथ कुछ छेड़छाड़ कर रहे थे। उसने मना भी किया। जब घर आने के बाद दोनों ने बैग खोला तो उसमें रखे 12 हजार रुपये नकद, सोने की चार तोले की सीता रामी एवं एक तोला सोने के कानों के झाले गायब थे। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।