न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भाजपा जिला कार्यालय पर शनिवार को आगामी अभियानों को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी चौ. देवेंद्र सिंह मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर 30 मई से 15 जून तक देश भर में बूथ स्तर तक आठ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम मनाया जाएगा, जिसमें प्रदेश, क्षेत्र, जिला एवं मंडल के पदाधिकारी एवं पूर्व जनप्रतिनिधि प्रतिदिन आठ घंटे मौजूद रहकर पार्टी के अभियानों को गति प्रदान करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि इस दौरान जनसंपर्क गतिविधियां, बाहरी गतिविधियां, विकास तीर्थ बाइक रैली, गरीब कल्याण जनसभा, योग दिवस, बूथ सशक्तीकरण अभियान, शक्ति केंद्र स्तर पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी अभियान में सभी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया।
बैठक में डौली माहौर, यशपाल सिंह चौहान, रामशरण आर्य उर्फ लहटू ताऊ, रविकांत अग्रवाल, लालता प्रसाद माहौर, हरिशंकर राना, संतोष पथौर, सुनील गौतम, सुनील गुप्ता, बृजेश सिंह चौहान, अविनाश तिवारी, प्रेमसिंह कुशवाहा, विष्णु बघेल, शीलेंद्र गौड़, मीरा माहेश्वरी, डॉ. मथुरा प्रसाद गौतम, राजेंद्र चौधरी, प्रभात पचौरी, अनिल सिसौदिया, पंकज गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, संध्या आर्य, दुर्गेश नंदिनी, सुनीता वर्मा, विवेक वार्ष्णेय, विशाल गुप्ता, अनुराग अग्निहोत्री, भीकम सिंह चौहान, रामवीर सिंह माहौर, हाफिज शब्बीर अहमद, धर्मेंद्र गौतम, सोमेश यादव, अंकुश गौड़, देवेंद्र राघव, विपुल लुहारिया आदि थे। संवाद