फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रक्षाबंधन के माल भाड़े में 15 प्रतिशत की होगी वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आम लोगों पर आने वाले दिनाें में महंगाई का बोझ और बढ़ने वाला है। रक्षाबंधन के त्योहार के बाद माल भाड़े की दरों में ट्रांसपोर्ट कारोबारियों द्वारा 15 फीसदी की वृद्धि को लागू कर दिया जाएगा। डीजल के दाम 92 रुपये लीटर पहुंचने के कारण कारोबारियों के लिए खर्चा निकालना भी मुश्किल हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस से दूसरे जिलों और राज्यों में अचार-मुरब्बा, रेडीमेड गारमेंट्स, हैंडलूम, हींग, रंग-गुलाल, नमकीन, चुर्री, कारपेट आदि सामान की आपूर्ति की जाती है। अहमदाबाद, सूरत और दिल्ली आदि राज्यों से यहां कच्चे माल की आवक भी होती है। यहां से हर रोज ढाई से तीन हजार लोडिंग वाहनों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

डीजल व टोल के बढ़ते रेट के कारण ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के लिए खर्चा निकालना भी मुश्किल हो गया है। अब कोराना संक्रमण कम होने के बाद माल के आवागमन ने रफ्तार पकड़ी है तो ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने भी खर्चों का बोझ कम करने के लिए रक्षाबंधन के बाद माल भाड़े में 15 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। रक्षाबंधन के बाद बढ़ी हुई दरें लागू हो जाएगी।
विज्ञापन

इस मामले में ट्रांसपोर्ट एसोसियेशन के युवा जिलाध्यक्ष बंशी पंडित का कहना है कि माल भाड़े की वही दरें चल रही हैं, जब डीजल 60 रुपये प्रति लीटर था। अब डीजल 91 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, इसलिए माल भाड़े की दरों को 15 प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। रक्षाबंधन के बाद दरें लागू होंगी। अभी माल कम निकल रहा है। इस कारण माल स्वामी बढ़ी दरों को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें