फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अर्थव्यवस्था पर मंथन के लिए 23 से होगी वेबिनार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वदेशी जागरण मंच की बैठक स्थानीय संघ कार्यालय में हुई। इसमें प्रांत प्रचार प्रमुख मनोज अग्रवाल, प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव अग्रवाल, विचार मंडल प्रमुख राधेश्याम वार्ष्णेय, जिला संयोजक अजय राघव, सह जिला संयोजक प्रभुदयाल कुशवाहा, नगर सयोजक नरेंद्र बंसल, पदम बंसल और स्वदेशी संरक्षक देवेंद्र शर्मा शामिल हुए।
बैठक में बताया गया कि स्वदेशी शोध संस्थान एवं एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटी द्वारा एक तीन दिवसीय बेबीनार का आयोजन 23 से 25 तक दिल्ली में होगा। पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना के कारण से भारत की अर्थव्यवस्था को धक्का लगा है। बेरोजगारी बढ़ी है। लघु उद्यमियों, दिहाड़ी कामगारों और प्राइवेट जॉब करने वालों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विषयों पर हमारी आगामी आर्थिक नीति कैसी हो, इसके समाधान के लिए आर्थिक घोषणा पत्र का मसौदा तैयार किया जाएगा, जिससे भारत में गरीबी की रेखा से लोगों को मुक्त करने और 2030 तक भारत की अर्थव्यवस्था को 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने पर विचार होगा। पर्यावरण की चिंता करते हुए विकास करना प्रमुख मुद्दा रहेगा। जिले के स्वदेशी समर्थक एक बड़े टीवी के माध्यम से कार्यक्रम में भाग लेंगे। लोग फेस बुक और गूगल मीट के माध्यम से जुड़ेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें