हाथरस : अंक सुधार परीक्षा के दौरान सादाबाद इंटर कॉलेज के परीक्षा कक्ष में गश खाकर गिरी गर्भवती मह?
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंक सुधार की परीक्षा शनिवार को सादाबाद इंटर कॉलेज में होगी। इंटर की परीक्षा के दौरान एक महिला परीक्षार्थी को परीक्षा के दौरान चक्कर आ गया और वह बेहोशी की हालत में पहुंच गई। आनन-फानन शिक्षिकों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया। महिला परीक्षार्थी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के मुताबिक, यह महिला परीक्षार्थी गर्भवती थी।
अनार देवी इंटर कॉलेज वास पोहपी जारऊ सादाबाद की छात्रा प्रियंका पुत्री जगदीश उपाध्याय निवासी पीली पोखर पोइया आगरा शनिवार को परीक्षा केंद्र सादाबाद इंटर कॉलेज में इंटर परीक्षा वर्ष 2021 की अंक सुधार परीक्षा देने आई थी। परीक्षा देने के दौरान ही अचानक प्रियंका चक्कर खाकर गिर गई और बेहोशी की हालत में पहुंच गई। कॉलेज के शिक्षक धर्मवीर सिंह प्रियंका को साथ लेकर सीएचसी पर पहुंचे और उसका उपचार कराया। वहां प्रियंका के परिजन भी पहुंच गए। संवाद