छात्र भगवान सिंह का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पिछौंती के एक छात्र ने शनिवार को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी थी। सोमवार को उसका शव घर पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। गांव के लोगों ने घर पहुंचकर शोक व्यक्त की।
पिंछौती निवासी किसान कृष्ण कुमार का पुत्र भगवान सिंह बीएचयू आईआईटी में एमटेक का छात्र था। वह विश्वेश्वरैया छात्रावास में रहता था। प्लेसमेंट नहीं होने को लेकर वह काफी तनाव में था। शनिवार की रात उसने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी थी। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था।