फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शराब के नशे में काटा बवाल, बस व ऑटो के शीशे तोड़े

विज्ञापन
शराब ने तोड़ा रोडवेज बस का शीशा। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कस्बा के रोडवेज बस स्टैंड के निकट शनिवार की शाम दो शराबी युवकों ने जमकर हंगामा काटा। नशे में धुत्त दोनों युवकों ने पथराव कर एक रोडवेज बस समेत तीन वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बस के चालक ने एक शराबी युवक को मौके से पकड़ लिया। मौका पाकर दूसरा युवक फरार हो गया। पकड़े गए युवक को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया ।
शनिवार की शाम को दो युवकों ने नशे में टल्ली होकर जीटी रोड पर जमकर उत्पात मचाया। नशे में धुत्त युवक जीटी रोड पर लेट गए। जिससे कुछ देर के लिए यातायात अवरुद्ध हो गया। थोड़ी देर बाद उठकर खड़े हो गए। इस बीच शराबी दोनों युवकों ने अलीगढ़ की ओर से आ रही हापुड़ डिपो की बस पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे बस का परिचालक साइड का अगला शीशा टूट गया। बस में आगे बैठे यात्री बाल-बाल बच गए। वहीं, सहालग में बैंड लाद कर जा रही एक कैंटर पर भी शराबी युवकों ने पथराव कर दिया। उसका अगला शीशा चटक गया। शराबी युवकों ने एक ऑटो पर भी पथराव कर दिया। उसका भी शीशा टूट गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। बस के चालक ने पथराव कर रहे एक शराबी युवक को मौके पर दबोच लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें