हाथरस : राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक करते न्यायिक अधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। शनिवार को इस संबंध में न्यायिक अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें अधिक से अधिक वादों के निस्तारण पर चर्चा हुई।
बैठक में विशेष न्यायाधीश(एससी/एसटी एक्ट)/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अनुराग पंवार ने अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के लिए पक्षकारों को नोटिस/सम्मन भेजने और उनकी तामीला की समीक्षा की। सभी न्यायिक अधिकारियों को लंबित वादों में अधिक से अधिक संख्या में नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ऐसी पत्रावलियां, जिन्हें सुलह-समझौते के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किया जा सकता है, को चिह्नांकित करते हुए उनके निस्तारण के संबंध में प्रयास किए जाएं, जिससे इस आयोजन को सफल बनाया जा सके। बैठक में सीजेएम शिवकुमारी, प्राधिकरण की सचिव चेतना सिंह, सिविल जज( सीनियर डिविजन) नम्रता शर्मा, एसीजेएम सुशील कुमार सिंह, सिविल जज इंद्रेश आदि न्यायिक अधिकारी मौजूद थे। संवाद