हाथरस : मुख्य डाकघर में लगी भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के मुख्य डाकघर में सिस्टम अपडेट होने के कारण कई दिनों से काम पर ब्रेक लगा हुआ है। इस कारण आधार नामांकन, संशोधन के लिए पहुंचने वाले लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है। इसे लेकर शहर के मुख्य डाकघर में आए दिन कर्मचारियों और लोगों के बीच नोकझोंक भी हो रही है।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में आधार को प्राथमिकता प्रदान की गई है। आधार नामांकन व संशोधन का काम बैंक व शहर के मुख्य डाकघर में हो रहा है। अब कई दिनों से शहर के मुख्य डाकघर में आधार के काम पर ब्रेक लगा हुआ है।
आधार संशोधन व नामांकन कराने वाले को लोगों का काम नहीं हो रहा है। इस कारण कर्मचारियों और लोगों में हर रोज विवाद हो रहा है। इसे लेकर डाक विभाग के अधिकारी खासे परेशान हैं। इस मामले में पोस्टमास्टर रामबाबू सिंह का कहना है कि सिस्टम अपडेट होने के कारण आधार का काम बंद चल रहा है।