हाथरस : कमला बाजार में चोरों द्वारा काटी गई दुकान की छत व लगी भीड़। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के कमला बाजार स्थित जनरल स्टोर की दुकान की छत काटकर यहां से बदमाश नकदी और सामान चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर दुकान स्वामी व पुलिस मौके पर पहुंचे। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर निवासी बब्बू की कोतवाली सदर इलाके के कमला बाजार में रतनलाल के नाम से जनरल स्टोर की दुकान है।
सोमवार-मंगलवार की रात को दुकान की छत काटकर चोर अंदर दाखिल हो गए और दुकान में रखे करीब 40 हजार रुपये नकद व सामान को चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह छत कटने की जानकारी दुकान स्वामी को हुई तो वह सकते में आ गए और दुकान पर पहुंचे। पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। संवाद