पुष्पेंद्र शर्मा का फाइल फोटो।
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ ।
क्षेत्र के गांव थरौरा से बुधवार की देर रात कस्बा बल्देव स्थित भगवान बलराम जी के मंदिर में दर्शन करने तीन दोस्त दाऊजी के कुंड (क्षीरसागर) में नहाते समय डूबने लगे। इसमें दो दोस्तों को लोगों ने कपड़े की रस्सी बनाकर बचा लिया लेकिन एक को नहीं बचा सके।
जानकारी के मुताबिक, गांव से बुधवार देर रात सैकड़ों लोग ट्रैक्टर-ट्राली एवं मैक्स आदि वाहनों से मथुरा जिला के कस्बा बल्देव में भगवान बलराम जी दर्शन के लिए गए थे। इसमें तीन तीनों युवकों ने स्नान करने के लिए कुंड में छलांग लगा दी। तीनों जब डूबने लगे तो लोगों ने उनको बचाने का प्रयास किया।
साथ गए श्रद्धालुओं ने कपड़ों को आपस में बांधकर उनकी रस्सी बनाकर दो को तो बचा लिया लेकिन तीसरे युवक सुभाष शर्मा के पुत्र पुष्पेंद्र कुमार शर्मा (18) का अंधेरा होने के कारण पता नहीं चला। बाद में उसका शव पानी से ऊपर आने के बाद निकाला गया। उसकी मौत की सूचना पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। युवक आर्मी की तैयारी कर रहा था।