न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर इलाके के नाई का नगला में घर के बाहर सो रहे युवक को बाइक सवार फोन लेकर फरार हो गए, जिसके बाद युवक की नीद खुल गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस छानबीन में जुट गई है।
शहर के मोहल्ला नाई का नगला निवासी शाकिर नाम का युवक बिजली नहीं होने के कारण छह सितंबर की रात को अपने घर के बाहर तख्त पर सो गया था। उसने मोबाइल फोन अपने पास ही रख लिया था। एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और उसका मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
कोतवाल जगदीशचंद्र ने बताया कि यह घटना छह सितंबर 2020 की रात्रि लगभग 11:30 बजे की है। जो व्यक्ति तख्त पर लेटा हुआ है, वह सोया हुआ था, उसके बगल में राहुल नाम का व्यक्ति लेटा हुआ था, जो घर के अंदर चला गया था और उसका मोबाइल फोन सोए हुए व्यक्ति के पास तख्त पर रखा हुआ था। बाइक सवार दोनों व्यक्ति सोए हुए व्यक्ति के व्यक्ति के पास तख्त पर रखे मोबाइल फोन को उठाकर ले गए। जिनका फोन छीना गया है, इस समय वह दोनों व्यक्ति दिल्ली में हैं। इस प्रकार की घटना की कोई शिकायत कोतवाली पर नहीं की गई, फिर भी चौकी इंचार्ज सादाबाद गेट इन दोनों लोगों के परिजनों से बात करने गए हैं। उनसे वार्ता के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।