न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के जलेसर रोड पर एसडीएम सदर द्वारा पकड़ी गई सबमर्सिबल की अवैध फैक्टरी के मामले में तीन नामजदों के खिलाफ थाना कोतवाली हाथरस गेट में कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
यहां नकली बड़ी कंपनियों के लेबल लगाकर नकली सबमर्सिबल बनाए जा रहे थे। इस मुकदमे में मकान स्वामी दिनेश कुमार उर्फ गणेश दीक्षित निवासी नई कांशीराम कॉलोनी के सामने जलेसर रोड, दुष्यंत व मोनू निवासीगण विमला चौकी बिचपुरी राया मथुरा को नामजद किया गया है।