फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शादी समारोह में जा रहे पिता-पुत्र को वाहन ने मारी टक्कर, पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार पिता-पुत्र को पुरदिलनगर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई। घायल पुत्र अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली के गांव सखी आबू तालीमपुर निवासी मेघ सिंह (60) अपने पुत्र पवन कुमार के साथ बृहस्पतिवार शाम बाइक से सिकंदराराऊ में शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ते में पुरदिलनगर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मेघ सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र यतेंद्र कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें