फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गोशाला का जायजा लेने गई टीम को अंदर जाने से रोका

विज्ञापन
पराग डेयरी गोशाला में गाय के बच्चो को नोंचता कौआ। संवाद - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

पराग डेयरी में बनी अस्थायी गोशाला में हालत सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को न्याय चक्र फाउंडेशन के जिला प्रभारी विष्णु मिश्रा के नेतृत्व में फाउंडेशन की टीम गोशाला में गोवंशों की दुर्दशा देखने पहुंची तो गेट पर ताला लटका हुआ था। उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया। इस पर टीम की वहां तैनात कर्मचारियों से कहासुनी भी हुई।
गोशाला का नजारा एवं कर्मचारियों का रवैया देखकर टीम का पारा चढ़ गया। उन्होंने कर्मचारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई और कहा कि यदि आप गाय को माता मानते है तो दो कदम हमारे साथ आइए और गोशाला में फैली अव्यवस्था और भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए अधिकारियों से वार्ता करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाय का बच्चा मरा पड़ा है कौआ और कुत्ते नोंच कर खा रहे है। जिंदे गोवंश को भी नोंच-नोंचकर खा रहे है। कोई शिकायत करने आता है तो समझते है कि लोग राजनीति कर रहे हैं। फाउंडेशन की टीम ने कहा है कि मुख्यमंत्री से अपील करूंगा कि सासनी गोशाला की हालत बहुत खराब है। टीम में भानू शर्मा, जितेंद्र कुमार, मनीष मिश्रा, अनुज दीक्षित, राकेश सेंगर, सचिन शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें