फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आंधी-बारिश से लड़खड़ाया सिस्टम, पूरी रात बाधित रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आंधी, बारिश व ओलावृष्टि से बुधवार की रात हुई जिले का बिजली सिस्टम बुरी तरह लड़खड़ा गया। जिले के 13 विद्युत उपकेंद्रों की लाइन में फॉल्ट हो गए। इसके चलते पूरी रात शहर से लेकर देहात तक बिजली ने उपभोक्ताओं के साथ आंख मिचौली का खेल खेला। लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि मई माह के शुरुआत में हर रोज मौसम बदल रहा है। कभी आंधी आ रही है तो कभी बारिश दस्तक दे रही है। बुधवार की शाम से शुरू हुआ बारिश आंधी का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। इस कारण जिले के तेरह उपकेंद्रों की 33 केवीए व 11 केवीए की लाइन में फॉल्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण मुरसान, सादाबाद, हाथरस शहर, सहपऊ क्षेत्र के उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में पांच से छह घंटे तक बिजली ठप रही। बिना बिजली के लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। सुबह लोग नींद से जागे तो उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ा। विद्युत अभियंता व कर्मचारियों की टीमें आपूर्ति को सुचारु करने में जुटी रहीं। बृहस्पतिवार की सुबह तक ज्यादातर जगहों पर आपूर्ति बहाल हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें