न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू के मोहल्ला होंडा वाला में गाली-गलौज का विरोध करने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और फिर उनके बीच जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
मेंडू के मोहल्ला होंडा वाला में नशे की हालत में एक युवक गाली-गलौज कर रहा था। इसी बीच वहां पर आए दूसरे पक्ष के युवक ने उससे गाली-गलौज न करने की बात कही। इसी बात पर युवक भड़क गया और उसने मारपीट कर दी। यह देख दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और फिर उनके बीच जमकर लाठी डंडे चले।
जिसमें एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो तीन तो बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद