हाथरस : वृद्धाश्रम का निरीक्षण करतीं विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव चेतना सिंह। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव चेतना सिंह ने ग्राम नगला भुस स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे पुरुष, महिला और उनकी उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। स्टाफ और स्टोर में उपलब्ध सामान व सफाई का जायजा लिया।
वृद्धों से उनको दिए जाने वाले भोजन और नाश्ते के संबंध में जानकारी ली। उनकी समस्याएं सुनीं। किसी भी वृद्ध ने स्टाफ के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की। साफ-सफाई भी सही पाई गई।
इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में वृद्धाश्रम में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन सचिव चेतना सिंह की अध्यक्षता में हुआ। सचिव ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके संवैधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी दी। संचालन ओमप्रकाश सारस्वत ने किया। संवाद