न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा के माध्यम से लोगों के अंदर अनुशासन, देशभक्ति और त्याग की भावना पैदा करता है। आरएसएस हर व्यक्ति के अंदर देशभक्ति का भाव जागृत कर समाज और राष्ट्र की व्यवस्था बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। उक्त बातें संघ के जिला प्रचारक धर्मेंद्र ने सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहे सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग के समापन समारोह के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों को कार्यकर्ता बनाने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाते हैं। जिसमें समाज और देश की चुनौतियों से निबटने के लिए शारीरिक, बौद्धिक और चारित्रिक दक्षता को बढ़ाया जाता है। प्रशिक्षण वर्ग में स्वयंसेवकों ने अनुशासन व संस्कार सीखे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि शिवपूजन वृंदावन वाले रहे। समारोह की अध्यक्षता हरीश वार्ष्णेय व संचालन कपिल ने किया।
मौके पर नगर प्रचारक चंद्रशेखर, वर्ग कार्यवाह रविकांत जोशी, वर्ग पालक उमाशंकर वार्ष्णेय, प्रमुख दीपक पवार, विपिन शर्मा, मुकेश बंसल, सह नगर कार्यवाह भानु, बनवारी लाल शर्मा, वीरेंद्र माहौर, चिरंजी लाल, राजवर्धन, महेश चंद्र शर्मा, विकास कौशिक, प्रबल प्रताप, राजू राठौर, नागेश, अमन बंसल, राजेश, सौरभ, जिला संघचालक सुखपाल, जिला कार्यवाह रामकिशन, जिला सह संघचालक डॉ. यूएस गौड़, जिला सेवा प्रमुख आलोक पचौरी, नगर संघचालक दुर्गेश, जिला सह प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर, कृष्ण गोपाल, धर्मेंद्र, अनिल शर्मा व अधिवक्ता परिषद के जिलाध्यक्ष पीडी गौतम आदि थे।