फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नहीं थम रहा बुखार का प्रकोप, एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में बुखार के कारण मौत होने का सिलसिला जारी है। सोमवार को शहर के चमन बिहार कॉलोनी निवासी युवक की बुखार के चलते मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में बुखार के पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
वायरल फीवर, डेंगू के मरीजों की सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में भरमार है। काफी मरीज जिले से बाहर भी उपचार करा रहे हैं। बुखार से अब तक जिले में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जिले में अब तक 305 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन

यहां अलीगढ़ रोड स्थित चमन बिहार कॉलोनी निवासी राजू (36) पुत्र बाबूलाल को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। उसका उपचार भी चल रहा था। युवक अचानक से बेहोश हो गया। जिसे देख परिवार के लोग घबरा गए और उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जीका को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क
स्वास्थ्य विभाग जीका को लेकर भी अलर्ट हो गया है। हालांकि अभी तक यहां जीका का कोई केस सामने नहीं आया है। सीएमओ डॉ.सीएम चतुर्वेदी का कहना है कि फिर भी सभी स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों को इसे लेकर अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यदि किसी रोगी में जीका जैसे लक्षण पाए जाएंगे तो उसके खून के नमूने की जांच परीक्षण के लिए लखनऊ भेजी जाएगी। यहां आसपास जांच की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें