फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : इस दुनिया में सबसे प्यारा भाई बहन का प्यार है...

विज्ञापन
हाथरस : भाई दूज पर भाई को तिलक लगाकर पूजन करतीं बहनें। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गोवर्धन पूजा के बाद शनिवार को भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर और उनकी आरती उतारकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। बदले में भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए। भाई दूज को यमद्वितीया भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भाई-बहन यदि यमुना में साथ स्नान करें तो उन्हें यम के बंधन से मुक्ति मिल जाती है। इस महात्म्य का लाभ लेने के लिए काफी भाई अपनी बहनों के साथ यमुना स्नान के लिए भी गए।
भाई दूज के पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही बहनों ने भाइयों के आदर सत्कार की तैयारियां शुरू कर दीं। धमाचार्यों के अनुसार पूजा के लिए पूरा दिन शुभ रहा। बहनों ने भाइयों का तिलक कर उनकी आरती की। बहनों ने भाइयों की दीर्घायु के लिए उपवास भी रखा। तिलक, आरती और रक्षासूत्र बांधने के बदले भाइयों ने बहनों को गिफ्ट भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले तो अक्सर भाई बहनों को रुपये दिया करते थे, लेकिन अब हाईटेक होते जमाने में उपहार देने का चलन शुरू हो गया है। ज्यादातर बहनें तिलक करने भाइयों के घर गईं तो कुछ भाई अपनी बहनों के यहां भी पहुंचे। भैया दूज के दिन भी बहनों ने बाजारों में खरीदारी की। बहनें मिठाई तथा गोला आदि खरीदती नजर आईं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें