फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : स्कूल में प्रधानाध्यापक करते हैं अश्लील हरकत, जांच में हुई पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास खंड सादाबाद के एक स्कूल के प्रधानाध्यापक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की गई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर अब बीएसए ने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर सात दिन के अंदर जवाब मांगा है।
प्रधानाध्यापक पर विद्यालय में तैनात शिक्षिकाओं व शिक्षामित्रों ने अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। इस मामले में मुख्यमंत्री से भी शिकायत की गई। शिकायत की जांच खंड शिक्षा अधिकारी सादाबाद द्वारा कराई गई। जांच में आरोप सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बीएसए ने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर सात दिन के अंदर प्रकरण के संबंध में बिंदुवार स्पष्टीकरण मय साक्ष्यों के मांगा है, अन्यथा की स्थिति में विभागीय कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें