फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे तलाशते हुए दिल्ली पहुंची। उसे उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर हाथरस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ले में दिल्ली के थाना डाबरी क्षेत्र के उत्तमनगर निवासी अभिषेक पुत्र शैलेंद्र करीब दो साल से किराए पर रह रहा था। उसने कमरा किराए पर यह कह कर लिया था कि वह महीने में दो चार दिन ही कमरे पर रुकेगा, क्योंकि आगरा में पढ़ाई करता है।
विज्ञापन

पांच जनवरी को उसने मकान मालिक की 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद वह वहां से भागकर अपने घर दिल्ली पहुंच गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

अब कोतवाली हाथरस गेट पुलिस अभियुक्त के दिल्ली पहुंची, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी केडी शर्मा ने बताया कि दुष्कर्म के अभियुक्त को दिल्ली स्थित उसके आवास से गिरफ्तार करके सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें