फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : युवती का मोबाइल फोन लेकर भागा झपटमार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में मोबाइल छिनैती करने वाला व लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाला गिरोह सक्रिय है। इस गिरोह के सदस्य कोतवाली सदर इलाके में लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। तालाब चौराहे के निकट एक दुकान पर खड़ी युवती की जेब से मोबाइल पार कर शातिर झपटमार फरार हो गया।
पिछले कई दिनों से कोतवाली सदर इलाके में ठगी की घटनाएं हो रही हैं। मंगलवार को तो व्यापार मंडल के पदाधिकारी को ही ठगों ने अपना शिकार बना लिया था। बुधवार को तालाब चौराहे पर एक दुकान पर एक युवती कुछ खरीद रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने मोबाइल फोन को अपने कुर्ते की जेब में रखा ही था कि इस बीच वहां आए एक शातिर ने जेब से मोबाइल फोन को निकाल लिया। इससे पहले कि युवती कुछ करती, शातिर मोबाइल फोन लेकर रफूचक्कर हो गया। लोगों का कहना है कि मौके पर दो पुलिस कर्मी खड़े थे। उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें