न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख पद के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची ही अंतिम सूची में तब्दील हो सकती है।
पंचायतराज विभाग की ओर से 13 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची चस्पा कर दी जाएगी। पंचायतराज विभाग को ग्राम प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य पद के आरक्षण के संबंध में 191 आपत्तियां मिली थीं। इन आपत्तियों के निस्तारण के लिए पंचायतराज विभाग की ओर से माथापच्ची देर शाम तक जारी थी।
विभाग की ओर से अंतिम सूची 13 मार्च को जारी कर दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक अनंतिम सूची ही अंतिम सूची में परिवर्तित हो जाएगी। विभाग की ओर से किसी भी पद के आरक्षण में फेरबदल नहीं किया जा रहा है। आरक्षण में फेरबदल को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।