फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ओवरब्रिज पर स्लैब डालने का काम शुरू

विज्ञापन
हाथरस : तालाब चौराहे पर होता ओवरब्रिज निर्माण का कार्य। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के तालाब चौराहे पर बन रहे ओवरब्रिज पर रेलवे के हिस्से का काम अंतिम चरण में चल रहा है। पुल पर गार्डर लगवाने के बाद अब रेलवे की निर्माण इकाई ने स्लैब डालने का काम शुरू करा दिया है। इधर, इस काम की वजह से लंबे समय से रेलवे फाटक बंद रहने से आवागमन बाधित हो रहा है। यातायात का पूरा दबाव इन-दिनाें बागला कॉलेज रेलवे क्रॉसिंग पर है, जिससे वहां सुबह से लेकर रात तक जाम लग रहा है और लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहे पर लोगों को जाम से राहत दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे द्वारा अर्च डिजायन (अर्द्ध गोलाकार) रैलिंग लगाने और गार्डर लगवाने के बाद स्लैब डालने का काम शुरू करा दिया गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही स्लैब डालने का काम खत्म हो जाएगा। इसके बाद राज्य सेतु निगम द्वारा पुल के दोनों हिस्सों को जोड़ा जाएगा और बाकी निर्माण कार्य को पूरा किया जाएगा। इसके बाद यह पुल आवागमन के लिए चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें