फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बहुचर्चित चंदपा प्रकरण : बिटिया के भाई की हुई गवाही

विज्ञापन
हाथरस : आरोपियों को कोर्ट ले जाती पुलिस। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण में बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच चारों आरोपी अलीगढ़ जेल से न्यायालय लाए गए। कोर्ट में इनकी पेशी हुई। वहीं बिटिया के भाई की भी गवाही हुई। बिटिया का भाई सीआरपीएफ की सुरक्षा के बीच कोर्ट आया था। सीबीआई के वकील के अलावा बिटिया के पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा कुशवाहा भी कोर्ट में मौजूद रहीं। अब इस मामले में अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी। कोर्ट परिसर में इस प्रकरण की सुनवाई के चलते सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त रही।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 14 सितंबर को चंदपा क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया था। इस युवती ने दिल्ली के एक अस्पताल में कुछ दिन बाद दम तोड़ दिया था। यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। चारों आरोपियों संदीप, रवि, रामू और लवकुश को पुलिस ने इस युवती की मौत से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। यह अभी अलीगढ़ जेल में ही निरुद्ध हैं। इस मामले में जांच सीबीआई ने की थी और चारों आरोपियों के खिलाफ विशेष न्यायालय (एससी-एसटी एक्ट) में आरोपपत्र दाखिल किया था। बृहस्पतिवार को मामले की सुनवाई हुई।
विज्ञापन

चारों आरोपियों को पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच अलीगढ़ जेल से यहां न्यायालय लेकर आई। बिटिया का भाई भी सीआरपीएफ की सुरक्षा के बीच न्यायालय पहुंचा। वहां उसकी गवाही हुई। बिटिया पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा कुशवाहा और यहां के वकील महीपाल सिंह निमरोत्रा मौजूद रहे। वहीं सीबीआई की ओर से अधिवक्ता अनुराग मोदी भी कोर्ट में मौजूद थे। अभियुक्तों की ओर से उनके वकील मुन्ना सिंह पुंढीर कोर्ट में थे। कोर्ट में बहस के बाद अब इस मामले में सुनवाई के लिए न्यायालय ने 23 सितंबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी रहे मौजूद
हाथरस। वादी पक्ष की अधिवक्ता सीमा कुशवाहा ने इस केस की पैरवी का हवाला देते हुए पिछले दिनों प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से सुरक्षा की मांग की थी। ऐसे में कोर्ट में कड़ी सुरक्षा रही। वहीं भीम आर्मी के कुछ पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उनकी सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर के बाहर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें