फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आत्म निर्भर सहकारी समिति के निदेशक ने दिया त्यागपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र की कोंकना खुर्द स्थित आत्म निर्भर सहकारी समिति के गांव नगला बिहारी एवं बुर्जनौजी का प्रतिनिधित्व करने वाले निदेशक ओमवीर सिंह निवासी नगला बिहारी ने किसानों के लिए आए खाद में हो रही धांधलेबाजी एवं किसानों को समय से खाद उपलब्ध न होने से क्षुब्ध होकर अपना इस्तीफा समिति के अध्यक्ष एवं सचिव को सौंप दिया है। हालांकि समिति के अध्यक्ष ने अभी तक उनका त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया है।
निदेशक ने लिखे पत्र में किसानों की दुर्दशा का उल्लेख करते हुए लिखा है कि वर्तमान में समिति पर हो रहे खाद वितरण से वह संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि शेयर धारक किसानों के शेयर जमा होने के बाद भी किसानों को न तो समय पर शेयर पर उधार खाद और न ही नकद खाद मिल रहा है। किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि भी नहीं मिल रही।
विज्ञापन

किसान भूखे, प्यासे रहकर खेतों को तैयार कर रहे हैं, लेकिन समय से खाद नहीं मिलने पर वह फसल की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में वह किसानों को न्याय नहीं दिला पा रहे है इस कारण वह खुद को इस पद के अयोग्य मानते हुए त्यागपत्र दे रहे हैं।
विज्ञापन

इधर, सहकारी समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार का कहना है कि उनको निदेशक का इस्तीफा मिल चुका है। समिति की अगली बैठक में उनके इस्तीफे पर विचार किया जाएगा। इसके बाद ही इस्तीफे के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। समिति के सचिव का मोबाइल फोन बंद होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें