फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विद्यालय परिसर में रख दी करब, उसी में खड़े होते हैं लोगों के ट्रैक्टर

विज्ञापन
हाथरस : गांव इसौंदा के जूनियर विद्यालय की दीवारों पर खड़ी बाजार की करब। संवाद - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव इसौंदा के जूनियर विद्यालय एवं उसमें बने शौचालय पर आसपास के लोगों ने करब खड़ी कर दी है। दबंगों ने विद्यालय परिसर में ट्रैक्टर के कल्टीवेटर एवं हैरो हल खड़े कर रखे हैं। इससे किसी अनहोनी का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि कबर में विषैले सांप या जंगली जानवर घूस सकते हैं या अगर किसी ने बीड़ी या सिगरेट पीकर उस ओर फेंक दिया तो आगजनी की घटना भी हो सकती है।
इस विद्यालय में एक ही प्रधानाध्यापक तैनात है उनकी भी बीएलओ की ड्यूटी लग गई है। विद्यालय में बने मूत्रालय में गंदगी का अंबार लगा है। महीनों से इसकी सफाई नहीं हुई है। इसी के पास गांव का प्राथमिक विद्यालय बना हुआ है। उसमें तैनात अध्यापक एवं शिक्षामित्र ने बताया कि इस करब को हटाने के लिए वह कई बार करब के मालिक से कहा है लेकिन वह अनसुनी कर देता है। जूनियर विद्यालय में आने वाले विद्यार्थियों को वह इसी स्कूल में बैठकर पढ़ा देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए नियमों के तहत प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय के अध्यापक एक दूसरे के विद्यालय के छात्रों को पढ़ा सकते हैं। इस कारण पास-पास बने दोनों विद्यालयों को कंपोजिट विद्यालय में तब्दील कर दिया गया है। इधर, बीईओ विपन कुमार तिवारी का कहना है कि जूनियर विद्यायल में करब, खेती करने उपकरण रखने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। इसके लिए प्रधानाध्यापक को निर्देश देकर दबंगों की शिकायत कोतवाली में करने की कहा जाएगा इसके साथ ही मूत्रालय में गंदगी के बारे उससे स्पष्टीकरण मांगा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें