फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कीटनाशक दवा के सेवन से महिला की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला तुंदला निवासी महिला ने कुछ लोगों से तंग आकर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। उसे परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे उपचार दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शहर के नगला तुंदला निवासी राखी पुत्री शेर सिंह का आरोप है कि उसका नामजदों से मुकदमा चल रहा है। इसे लेकर नामजद द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है। नामजद के साथ कुछ अज्ञात लोग घर पर आए और अभद्रता करते हुए धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात से परेशान महिला ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। यह देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए और उसे आनन-फानन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी होने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और महिला से पूरे मामले की जानकारी ली। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें