न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चितावर निवासी देवेंद्र के पांच साल के बच्चे को उल्टी दस्त की शिकायत हुई। उसका उपचार स्थानीय स्तर पर कराया गया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बृहस्पतिवार की सुबह उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई।
यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए और उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां बच्चे को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे और फिर शव को लेकर घर चले गए। संवाद