गांव उधैना नगरिया में निर्माधीन गोशाला का निरीक्षण करते बीडीओ एवं ब्लॉक प्रमुख।
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
क्षेत्र के गांव उधैना, नगरिया एवं इसौंदा व दौहई के बीच लगभग 270 बीघे जमीन पर निर्माणाधीन गोशाला का बुधवार को डीडीओ अवधेश सिंह यादव एवं ब्लॉक प्रमुख राम किशन ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीडीओ ने बताया कि गोशाला बनने से क्षेत्र में गोवंश से होने वाला नुकसान कम हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि गोशाला में प्रथम प्रयास में 1000 हजार गोवंश के रहने का बंदोबस्त किया जा रहा है। इसके लिए चारागाह की जमीन पर तारबंदी करा दी गई है। गोवंशों के खाने के एवं रहने के लिए टीनशेड एवं उनके नीचे पक्का खड़ंजा बनाए जाना प्रस्तावित है। गोवंशों की देखभाल करने वालों के लिए आवास एवं चारागाह की कुछ जमीन पर चारा उगाने का भी प्रबंध किया जाएगा।
भविष्य में इसमें 2000 गोवंशों को रहने के लिए तैयार किया जाएगा। इसके कुछ हिस्से में अच्छी नस्लों की गाय भी पाली जाएंगी। ब्लॉक प्रमुख एवं उधैना नगरिया के प्रधान श्यामवीर यादव ने कहा कि गोशाला के अधिक धन की आवश्यकता पड़ने पर वह जिला पंचायत अध्यक्ष के सामने इस प्रस्ताव को लेकर जाएंगे और उनसे अपील करेंगे कि वह किसानों के हित के लिए इसमें सहयोग करें।