हाथरस : किला स्थित दाऊजी मंदिर में हुई तोड़फोड़ का निरीक्षण करते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा। सं
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मंदिर श्री दाऊजी महाराज और किला राजा दयाराम क्षेत्र में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा तोड़फोड़ की जा रही है। इसकी जानकारी मिलने पर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा किला क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस तरह की कोई तोड़फोड़ न की जाए, जिससे मंदिर व किला क्षेत्र का प्राचीन स्वरूप नष्ट हो जाए। इससे छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए।
नगर पालिकाध्यक्ष ने इसे लेकर डीएम को भी पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा कि एएसआई द्वारा इस किले को संरक्षित करने का काम नहीं किया जा रहा। बल्कि इस मंदिर में संरक्षण के नाम पर तोड़फोड़ की जा रही है। सरकार ने मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए पैसा भी दिया है, लेकिन इसका सही इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। नगर पालिकाध्यक्ष ने डीएम से मांग की है कि एएसआई जो काम करा रही है, उसे अपनी देखरेख में कराएं। संवाद