फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : टेंपो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाल हाथरस गेट क्षेत्र के बाईपास रोड लहरा चौराहा के निकट टेंपो की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजी घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से भतीजी को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर से सटे गांव नगला नगला भूरा निवासी जितेंद्र पुत्र ओमप्रकाश अपनी भतीजी संध्या पुत्री भूरी सिंह को बाइक से कहीं लेकर जा रहा था। इसी बीच बाईपास रोड लहरा चौराहे के निकट टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी और चालक टेंपो लेकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। घायल चाचा-भतीजी को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद भतीजी को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें