न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बुधवार को भाजपा के हाथरस जंक्शन मंडल की बैठक पंचायत घर में मंडल अध्यक्ष राजपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। संचालन मंडल महामंत्री महेश चंद्र वर्मा ने किया।
मुख्य वक्ता बृज क्षेत्र मंत्री डौली माहौर रहीं। इस दौरान वर्तमान में चल रहे कामकाज का हाल जाना। इस मौके पर बृज क्षेत्र मंत्री डौली माहौर ने मंडल में मतदाता सूची पुनरीक्षण और सदस्यता अभियान के लिए सभी कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी से सहयोग कर कार्य करने की अपील की।
बैठक में योगेश कुमार, सोमेंद्र कुमार सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष प्रमोद मदनावत, चौ. अमर सिंह, वासुदेव माहौर एडवोकेट, मुवीन खान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, सचिन कुमार सिंह, दिनेश कुमार, अनिल कुमार सिंह, ठाकुर राजेश कुमार सिंह, अनिल, अर्जुन सिंह, विमल कुमार सिंह ,सर्वेश गोस्वामी, सुमित सेंगर, अनिल कुमार शर्मा, ख्यालीराम, रूपेश कुमार सेंगर आदि थे। संवाद