फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चोरी के 25 किलो चांदी के जेवरात खरीददार को तेलंगाना पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

तेलंगाना पुलिस ने यहां चोरी के 25 किलो चांदी के जेवरात खरीददार को दबोच लिया है। हैदराबाद के नल्ला गुड्डा शहर में 10 मार्च को सराफ की दुकान का शटर उचका कर 25 किलो चांदी के जेवरात चोरी हुई थी। वहां पर पकड़े गए एक आरोपी ने स्थानीय युवक के विषय में जानकारी देने के बाद तेलंगाना पुलिस यहां आई हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी।
नल्ला गुड्डा थाने के पुलिस अधिकारी एलआर रेड्डी ने जानकारी देते हुए बताया कि हैदराबाद जिले के नल्ला गुड्डा शहर में 10 मार्च की रात में अज्ञात चोरों ने एक सराफ की दुकान के शटर उचका लिए और 25 किलो चांदी तथा कुछ सोने के जेवरात चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सर्विलांस की मदद से एक आरोपी को वहीं गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जानकारी मिली कि चोरी की गई चांदी के जेवरात सिकंदराराऊ के मोहल्ला सरास उम्दा बेगम मखरबा निवासी एक युवक ने खरीदे थे। तेलंगाना पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से उस युवक को उसके घर से पकड़ लिया। हैदराबाद पुलिस पकड़े गए से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें