हाथरस : जिला महिला अस्पताल में होता किशोर का टीकाकरण। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना की तीसरी लहर की संभावना के बीच स्वास्थ्य विभाग भी टीकाकरण में जोर लगा रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्कूल-कॉलेजों में गईं और वहां 15 से 18 आयु वर्ग के विद्यार्थियों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया। टीकाकरण केंद्रों पर भी टीके लगाए गए। बुधवार को इस आयु वर्ग के 4,923 किशोरों को टीके लगाए गए।
स्वास्थ्य विभाग की 25 टीमें जिले के विभिन्न विद्यालयों में गईं। इन टीमों ने वहां टीकाकरण किया। साथ ही टीकाकरण केंद्रों पर भी टीके लगाए। इस आयु वर्ग के 4,923 किशोरों के टीके लगाए गए। साथ ही 3,443 लोगों को पहली खुराक लगाई गई और 3636 लोगोें ने दूसरी खुराक लगवाई। यह अभियान इसी तरह जारी रहेगा। संवाद