फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : इगलास रोड की गुणवत्ता की जांच करेगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

इगलास रोड की नवनिर्मित सड़क पहली बारिश में ही उखड़ गई है। इसकी गुणवत्ता जांचने के लिए लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के एक्सईएन ने एई सहित अन्य अधिकारियों की टीम गठित की है। टीम सड़क की गुणवत्ता की जांच करेगी, फिर उसकी रिपोर्ट दी जाएगी। एक्सईएन भी मार्ग का निरीक्षण करेंगे।
उल्लेखनीय है कि हाथरस से इगलास मार्ग होते हुए अलीगढ़ खैर जाने वाले मार्ग की चौड़ाई भी कम थी। मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो रहा था। लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए सदर विधायक के प्रयासों से शासन से दस करोड़ पचास लाख रुपये लागत से करीब सात किलोमीटर से अधिक रोड का चौड़ीकरण व निर्माण किया गया। लेकिन, सड़क पहली बारिश में ही उखड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। अब लोनिवि एक्सईएन राजेश कुमार निगम ने मार्ग की गुणवत्ता की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है। टीम में निर्माण कार्य से जुड़े एई व अन्य अधिकारियों को दूर रखा गया है। दूसरे अधिकारियों को टीम में शामिल किया गया है। टीम इस मार्ग की गुणवत्ता की जांच करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें