फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हरियाली तीज पर बिखरेगी हरियाली छटा

विज्ञापन
हाथरस : हरियाली तीज के लिए एक दुकान पर साड़ी खरीदने के लिए लगी भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हरियाली तीज का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। मंगलवार को इसे लेकर सुहागिन महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बाजार में महिलाओं की काफी भीड़ बाजार में रही। बाजार में देर शाम तक महिलाओं ने खरीदारी की। मेहंदी लगवाई और शृंगार का सामान खरीदा।
दुकानों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। महिलाओं ने त्योहार के लिए खूब खरीदारी की। बाजार पूरे दिन गुलजार रहे। महिलाएं ब्यूटी पार्लर पहुंची। त्योहार पर महिलाओं में मेहंदी लगवाने के लिए खासा उत्साह नजर आया। काफी महिलाओं ने अपने पति का नाम भी लिखवाया। महिलाओं ने दुकानों से हरे रंग के सामान की ज्यादा खरीदारी की। हरे रंग की लिपिस्टिक, बिंदी, हेयर बैंड, रबर बैंड, साड़ियां भी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से प्रतीकात्मक रूप में लगेगा रेवती मैया का मेला
हाथरस। नगर में इस बार भी रेवती मैया का मेला कोविड 19 के कारण नहीं लगेगा। सरकार की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए सभी धार्मिक आयोजन प्रतीकात्मक रूप से होंगे। 11 अगस्त बुधवार को हरियाली तीज को ऐतिहासिक किला स्थित मंदिर पर श्रीदाऊजी महाराज एवं रेवती मैया के फूलबंगला के शृंगार के दर्शन होंगे। 13 अगस्त को नाग पंचमी के मौके पर शेषावतार श्रीदाऊजी महाराज एवं श्री रेवती मैया का महापंचामृत से अभिषेक होगा। 15 अगस्त को औपचारिक तौर पर प्रतीकात्मक रूप से समापन समारोह होगा। यह जानकारी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एडवोकेट ने दी है। आयोजकों ने दर्शनार्थियों से कोविड 19 के चलते सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मास्क पहनकर दर्शन करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें