न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले बुधवार को शिक्षकों ने 18 सूत्री मांगों को लेकर डीआईओएस दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन किया। इसमें जिले भर के माध्यमिक विद्यालयों के 350 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। धरने के बाद उन्होंने अपनी मांगों को लेकर डीआईओएस को मुख्यमंत्री केे नाम ज्ञापन दिया।
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना-प्रदर्शन संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार अमोरिया, राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रेमपाल सिंह मदनावत, ब्रजेंद्र नाथ चतुर्वेदी गुरु के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर हुआ। धरना में मुकेश अग्रवाल, सुभाष वर्मा, यतेंद्र कुमार सिंह, सूरज पाल सिंह, सोभित जैन, निर्मला देवी, माधुरी गौतम, गौरव पाठक, राजेंद्र सिंह यादव, रामबाबू सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, आशीष दुबे, रमेश गौतम, शकील अहमद, प्रेमचंद बघेल ने अपने-अपने विचार रखे। इसका संचालन जिलामंत्री चंद्रवीर सिंह ने किया।
मौके पर डॉ. राजेश शुक्ला प्रधानाचार्य, संजीव सेंगर, जितेंद्र सिंह, नीरज कुमार सिंह, रचना रानी, योगेंद्र वार्ष्णेय, सीमा गुप्ता, मुकेश गौतम, रोहित कुमार सिंह, अरविंद कुमार, प्रीति वर्मा, चांदनी, श्याम नारायण यादव, प्रमोद गौर, अरुण शर्मा, छोटे लाल, रामकुमार उपाध्याय, विनीत कुमार, अमरनाथ, लालाराम गुप्ता, कुश कटारा, विकाश कौशिक, जय नाथ सरोज, बबिता सिंह, प्रीतिका शर्मा, शाकिर अली, नीरज श्रीवास्तव, मनोज शर्मा, रामशंकर, अजयपाल, भानुप्रताप, रचना रानी प्रवीन कौशिक, रन वीर सिंह आदि मौजूद रहे। इधर, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रतिनिधिमंडल ने भी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर डीआईओएस को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राधेश्याम वार्ष्णेय, संयोजक-संरक्षक नथमल गुप्ता, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सैनी शामिल थे।