फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : टाटा मैक्स गाड़ी ने कार को मारी टक्कर, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अलीगढ़-आगरा बाईपास पर इगलास रोड चौराहे पर टाटा मैक्स गाड़ी ने शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे एक कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहीं मधुगढ़ी रेलवे फाटक के निकट भी बाइक से गिरकर एक बाइक सवार घायल हो गया।
नई दिल्ली के विजय विहार निवासी किशन कुमार और उनके भतीजे अमित कुमार अपनी कार से आगरा की ओर से दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान एनएच पर इगलास रोड चौराहे पर सामने से आ रही मैक्स गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहीं मथुरा रोड पर मधुगढ़ी फाटक के निकट जोगिया निवासी श्यामलाल जब बाइक से गांव से बाजार आ रहा था तो बाइक के सामने सूअर आ गया। सूअर से टकराकर बाइक गिर गई। इससे श्यामलाल के चोट आई। उसका भी जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें